फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डंपर की टक्कर से ऑटो सवार कपड़ा व्यापारी की मौत

Tue, 14 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव तेवरखास के पास साेमवार को तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मोहल्ला ठाकुरान निवासी सपा नेता शमीम अहमद अंसारी व पूर्व सभासद तस्लीम जहां के बेटे कपड़ा व्यापारी मोहम्मद फुरकान (28) की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो और डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरान निवासी सपा नेता शमीम अहमद अंसारी का बेटा मोहम्मद फुरकान उत्तराखंड के नैनीताल में नैनी झील के पास मुख्य बाजार में दुकान लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। पिता शमीम अहमद भी अधिकतर मोहम्मद फुरकान के साथ नैनीताल में रहते थे। चार दिन पहले पिता-पुत्र अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सपा नेता रविवार की सुबह नैनीताल चले गए, जबकि फुरकान सोमवार की सुबह नैनीताल जाने के लिए घर से निकले थे।
बिलारी बस स्टैंड से मुरादाबाद जाने के लिए ऑटो में बैठ गए। सुबह करीब 9 बजे गांव तेवरखास के सामने पहुंचने पर ऑटो चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया तो सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के बराबर में बैठे मोहम्मद फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर से पत्नी हुई बेसुध, परिजन भी गमजदा
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मुरादाबाद अस्पताल पहुंच गए। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी निशात अंजुम बेसुध हो गई। अन्य परिजन भी विलाप करने लगे। सांत्वना देने वालों की आंखों से भी आंसू छलक आए। हादसे की जानकारी पर सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन ने कपड़ा व्यापारी की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन


फोटो परिचय-05,06,07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें