फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अल्ट्रासाउंड सेेंटर में बुआ भतीजी के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटर में बुआ भतीजी के साथ आरोपी ने छेड़खानी की। पीड़िताओं ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 22 मई को वह अपनी भतीजी के साथ अल्ट्रासाउंड कराने कांठ रोड स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर गई थी। इस दौरान गांव सैदपुर खद्दर निवासी संजय अपने तीन साथियों के साथ आ गया। आरोप है कि संजय ने महिला का दुपट्टा खींच लिया और छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संजय और उसके तीन साथियों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें