फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करनपुर की रामलीला में भरत मिलाप का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक

Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव करनपुर में आयोजित रामलीला मंचन में कलाकारों ने भरत मिलाप का मंचन किया।
विज्ञापन

ननिहाल से अयोध्या पहुंचे पर उन्होंने माता कौशल्या से भगवान राम को वन से वापस लाने की अनुमति ली। भरत नगरवासियों के साथ वन में राम से मिलने गए। उन्होंने भगवान राम से अयोध्या लौटने का अनुरोध किया लेकिन भगवान राम ने पिता के वचन और कुल की मर्यादा का हवाला देकर मना कर दिया।
विज्ञापन

प्रभु राम ने अपने स्थान पर अपनी खड़ाऊं दीं। राम ने भरत को अयोध्या जाकर जनता की सेवा करने का आदेश दिया। भरत-राम संवाद सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें