फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से सपनों को लगे पंख, मुरादाबाद के अभिषेक और सचिन ने मेरिट में बनाई जगह

Sun, 29 Apr 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सचिन चौधरी और अभिषेक चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मुरादाबाद के मेधावियों के लिए तारनहार बनी है। मामूली आर्थिक हैसियत वाले परिजनों के बच्चों ने छात्रवृत्ति की मदद से प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बना कर इसकी सार्थकता साबित कर दी है। 

विज्ञापन


12वीं की परीक्षा में प्रदेश सूची में तीसरे स्थान पर रहे अभिषेक कुमार को 2015-16 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिली थी। साधारण आर्थिक स्थिति वाले किसान रहीस सिंह के बेटे अभिषेक ने जब छात्रवृत्ति पाई तो उसके सपनों को पंख लग गए। डा. देवेंद्र पाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बिलारी जैसे ग्रामीण इलाके के इस छात्र ने दुगने उत्साह के साथ पढ़ना शुरू कर दिया। 12-13 घंटे तक पढ़ाई करते थे, बिना यह सोचे कि नतीजा क्या रहेगा।

रविवार को जब नतीजा निकला तो एकबारगी यकीन नहीं हुआ। प्रदेश में तीसरा स्थान पाने की तो कल्पना भी नहीं की थी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति को वह प्रेरणास्रोत बताते हैं। वह कहते हैं कि इससे इतनी मदद मिली कि बयां करना मुश्किल है। 
विज्ञापन


12वीं की परीक्षा में प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल करने वाले सचिन चौधरी ने दो बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहे। सीमांत किसान योगेंद्र सिंह के बेटे सचिन को छात्रवृत्ति से बेहद मदद मिली। वह कहते हैं कि अगर यह वजीफा न मिलता तो उन्हें पढ़ने में वाकई दिक्कत होती। आज के युवा आईएएस, इंजीनियर और डाक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन आदर्शवादी सचिन चौधरी की इच्छा पीजीटी करके अच्छा शिक्षक बनने की है। उनका मानता है कि अच्छा शिक्षक समाज को नई दिशा दिखा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें