फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती चाची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। भतीजा उस पर गलत नजर रखता है। महिला का कहना है कि दो दिन पहले उसके पति दुकान पर चले गए थे। घर के अन्य परिजन भी घर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान आरोपी भतीजा घर में आ गया। आरोप है कि उसने अकेला पाकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर परिजन आ गए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा। आरोप है शिकायत करने पर परिजनों ने भी महिला के साथ अभद्रता की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें