फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुत्ता टहला रही थी बेटी... युवकों ने पकड़ लिया हाथ, पिता के विरोध पर तान दिया तमंचा, अगवा करने की कोशिश

Mon, 20 Oct 2025 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कार सवारों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर पिता को धमकी देकर उनके ऊपर तमंचा तान दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
नाबालिंग संग दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में कार सवार युवकों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की। घटना के समय पीड़िता अपने पिता के साथ कुत्ता टहला रही थी। पिता ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर तमंचा तान दिया।

विज्ञापन


इसी दौरान पीड़िता हाथ छुड़ा लिया और अपनी जान बचाकर भाग गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 21 वर्षीय युवती मझोला के लाइनपार क्षेत्र में रहती है।

उसके पिता ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 12 अक्तूबर की रात करीब दस बजे वह अपनी बेटी के साथ मानसरोवर कॉलोनी में कुत्ता टहला रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन


कार में मझोला के खुशहालपुर शनिदेव मंदिर के पास रहने वाला आलोक और उसके साथी सवार थे। पिता का आरोप है कि आलोक ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन कार में डालने की कोशिश करने लगा।

पिता ने विरोध किया तो आलोक के साथ मौजूद उसके साथियों ने उन पर तमंचा तान दिया और फायरिंग करने की कोशिश की। इसी बीच युवती ने आरोपी आलोक से अपना हाथ छुड़ा लिया और भागकर मानसरोवर पैराडाइज होटल की कार पार्किंग में पहुंचकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी को पहले भी परेशान कर चुका है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें