फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ता पर कंबाइन चढ़ाने की कोशिश, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। अधिवक्ता को रास्ते में खड़ी कंबाइन हटाने के लिए कहने पर दबंगों ने धमकी दी। जान से मारने की नीयत से कंबाइन चढ़ाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता रईस अहमद ने शनिवार को कोतवाली में अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि वह अधिवक्ता फराह के साथ कार से अपने गांव मलपुरा जा रहे थे। रास्ते में पुलिया पर कंबाइन खड़ी हुई थी। उसने लोगों से कंबाइन हटाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगे और कंबाइन स्टार्ट कर उन पर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि वही काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने भी उन पर हमला करने का प्रयास किया। रईस अहमद की ओर से पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कंबाइन चालक की ओर से भी शिकायत की गई है। दोनों पक्षों की शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें