फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा विधायक के फर्जी लेटर पैड से पैरवी की कोशिश ,रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा विधायक समरपाल सिंह के फर्जी लेटर पैड के जरिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में पैरवी की कोशिश की गई। इस मामले की जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंडी परिषद (निर्माण) के उपनिदेशक प्रेम कुमार चौधरी ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि मंडी परिषद लखनऊ के मुख्य अभियंता कार्यालय से 28 अप्रैल 2026 को उन्हें एक पत्र मिला था। जिसमें पता चला कि अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा सीट से सपा विधायक समरपाल सिंह के लेटर पैड का इस्तेमाल कर 11 नवंबर 2025 को एक पैरवी की गई। इस संबंध में विधायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है। जिसके बाद मंडी परिषद के आयुक्त/निदेशक ने लेटर पैड का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट कराने का आदेश मुरादाबाद में तैनात मंडी समिति उपनिदेशक को दे दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंडी परिषद के उपनिदेशक प्रेम कुमार चौधरी की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें