फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन में लोको पायलट पर चाकू से हमला, रोकी ट्रेन

Fri, 16 Mar 2018 12:26 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन में लोको पायलट को चाकू मारा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कटरा से कामाख्या जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को लोको पायलट मंटुल कुमार पर इलेक्ट्रिक स्टाफ के कर्मचारी ने चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें चालक घायल हो गया। बुधवार शाम ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अन्य चालक इकट्ठा हो गए और उन्होंने ट्रेन रोक कर जमकर हंगामा किया। सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होने दीं। ट्रेन यहां करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन


बुधवार को ट्रेन कटरा से कामाख्या जा रही थी। ट्रेन में चालक मंटुल कुमार ड्यूटी पर थे। ट्रेन जब सहारनपुर के पास पहुंची तो चालक मंटुल कुमार और एसी टेक्नीशियन स्टाफ के कर्मचारी विपुल कुमार के बीच इंजन के पीछे वाले कोच में बॉक्स रखने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी ने लोको पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में लोको पायलट घायल हो गया। चालक ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। चालक पर हमले की खबर से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे की टीम सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। उन्होंने घायल और हमलावर को नीचे उतार लिया। इस मामले की जानकारी मुरादाबाद रेल मंडल में पहुंची तो ड्राइवर व अन्य कर्मचारी स्टेशन पर जुट गए। ओबीसी यूनियन के पदाधिकारी भी आ गए। कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन यहां करीब सात बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पर पहुंची। यहां पहले से ही काफी संख्या में लोको पायलट पहुंच गए थे। वह ट्रेन के आगे खड़े हो गए। उन्होंने हंगामा किया और ड्राइवरों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर रेलवे अफसर आ गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोको पायलट को सुरक्षा दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। ये ट्रेन करीब आधे घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट सहारनपुर में दर्ज की गई है। आरोपी को वहीं उतार लिया गया है। जबकि घायलों को भी वहीं भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें