फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डायल 100 की टीम पर हमला कर युवक को छुड़ाया

Fri, 24 Feb 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
dail 100 - फोटो : SELF
विज्ञापन
मूंढापांडे के दौलतपुर अजमतपुर गांव में गुरुवार को लोगों ने यूपी डायल 100 की टीम पर हमला बोल कर आरोपी युवक को छुड़ा लिया। युवक शादी समारोह के लिए गौमांस लेकर आया था। सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 की टीम ने छापा मारकर युवक को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


इसी बीच लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेर कर  युवक छुड़ा लिया। खबर मिलने पर मूंढापांडे थाने से पुलिस पहुंच  गई। लेकिन तब हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने गौमांस भी बरामद कर लिया है। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दौलतपुर अजमतपुर गांव में एक परिवार में शादी थी। शादी समारोह के लिए सलाम नाम का युवक मीट लेकर आया था। यूपी डायल 100 पर किसी ने सूचना दे दी कि गांव में गौमांस लाया जा रहा है। खबर मिलने पर पीआरपी पर तैनात हेड कांस्टेबल मुनेश पाल, अरविंद और चालक अमित कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने युवक सलाम को पकड़ लिया और उससे गौमांस भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी युवक को अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगी। खबर मिलने पर गांव की महिलाएं और पुरूष मौके पर इकट्ठा हो गए। महिलाएं गाड़ी के आगे बैठ गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और आरोपी युवक को छुड़ा लिया।

इसके बाद आरोपी युवक और हमलावर मौके से भाग गए। हेड कांस्टेबल मुनेश ने इस की जानकारी मूंढापांडे पुलिस और यूपी डायल 100 पर दी। खबर मिलने पर मूंढापांडे पुलिस पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।

मूंढापांडे इंस्पेक्टर जसयपाल सिंह ने बताया कि शादी समारोह से गौमांस बरामद कर लिया है। जबकि सलाम, मसरूल, आरिफ और इसरार को नामजद करते हुए बीस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें