मुकदमे में वांछित के घर पर कुर्की से पहले नोटिस चस्पा करती कुंदरकी पुलिस
- फोटो : BILARI
कुंदरकी। संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपियों के घरों पर पुलिस ने अदालती नोटिस चस्पा किए हैं। इसके बाद भी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी। साथ ही अदालत के आदेश के अवमानना करने के आरोप में एक-एक और मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने डकैती के मुकदमे में वांछित सद्दाम निवासी ग्राम चमरौआ थाना मूंढापांडे, गोकशी और पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मुकदमों में वांछित सरफराज, सानू, शहाबुद्दीन और जाबिर निवासी महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर के घरों पर कुंदरकी पुलिस ने अदालती नोटिस चस्पा किए। नोटिस में आरोपियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया है।
इसके अलावा पुलिस ने डुगडुगी बजवाने के साथ माइक और लाउडस्पीकर के माध्यम से एलान कर हिदायत दी है। इस दौरान कुंदरकी पुलिस के अलावा मैनाठेर और मूंढापांडे पुलिस भी मौजूद रही।