फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जज के पिता की हत्या के आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जज के पिता एवं बेकरी संचालक मोहम्मद असद की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके दो बेटे पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं। इस मामले में नागफनी पुलिस ने कोर्ट की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर काॅलोनी निवासी मोहम्मद असद (62) बेकर्स के संचालक थे। उनकी बेटी आसमां सुल्ताना और दामाद बुलंदशहर में जज हैं। 27 फरवरी की शाम मोहम्मद असद अपने साले मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से लाल मस्जिद जा रहे थे। बंगला गांव चौराहे के पास उनकी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने नागफनी के डहेरिया निवासी जफर हुसैन, उसके दो बेटे सैफुल जफर व हुसैन, दामाद मोहम्मद फैजान, साथी आलमगीर, जफर और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य आरोपी नहीं पकड़े गए। डीआईजी ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। नागफनी पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी जफर हुसैन, उसके बेटे सैफुल जफर और हुसैन के खिलाफ अवमानना की रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें