मुरादाबाद। सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर में डॉएच बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश करने वाले आरोपी आईटीआई छात्र और कैफे संचालक ने शहर में बीस से ज्यादा एटीएम की रेकी थी। उन्होंने पुलिस पूछताछ में कबूला कि वह सुनसान क्षेत्र और बिना गार्ड का एटीएम तलाश रहे थे। ताकी वारदात को आसानी से अंजाम दिया जाए। साईं मंदिर के पास उन्होंने देखा कि एटीएम में अंदर कोई गार्ड तैनात नहीं है। इसके बाद उन्होंने एटीएम को उखाड़ना शुरू कर दिया था। इसी दौरान वहां गार्ड पहुंच गया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी विनीत पाल निवासी रेलवे हरथला कालोनी और रजत निवासी चंद्र नगर थाना सिविल लाइंस हैं। विनीत आईटीआई का छात्र है। जबकि दूसरा आरोपी रजत कैफे संचालक है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शहर के बीस से ज्यादा एटीएम की रेकी की थी। वह ऐसा एटीएम तलाश रहे थे। जहां कोई गार्ड तैनात न हो। वह शहर में घूमते हुए साईं मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि डॉएच्च बैंक का एटीएम खाली है। कोई गार्ड भी वहां मौजूद नहीं था। लेकिन कुछ देर बाद ही वहां गार्ड पहुंच गया था। सीओ सिविल लाइंस दीपक ने बताया कि दोनों आरोपी मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किए गए ।