फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में पैसा, बैंक में नई करेंसी- सिस्टम कूल

Fri, 11 Nov 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
2000 rupee note
विज्ञापन
गुरुवार को बैंकों में लंबी कतारें जरूर थीं लेकिन शुक्रवार को इससे राहत मिलने वाली है। शुक्रवार को एटीएम रकम उगलेंगे और बैंकों में भी नई करेंसी पहुंच जाएगी। बैंकों में शुक्रवार के लिए मुकम्मल तैयारियां हैं। रात को एटीएम में पैसे भरवाए गए वहीं बैंकों को भी पर्याप्त कैश मिल चुका है।
विज्ञापन


बैंक अफसराें का कहना है कि ग्राहकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। पब्लिक का एक - एक पुराना नोट नए नोटों से बदला जाएगा। लेकिन पब्लिक घबराए नहीं और बेवजह बैंकों पर भीड़ न लगाए।

पीएम द्वारा तय की गई मियाद में ही बैंकों ने पुरानी करेंसी को एक्सचेंज करने का काम शुरू कर दिया है। बैंकें गुरुवार को रात आठ बजे तक खुलीं। बैंक मुख्यालयों से सभी शाखाआें में सौ रुपये के पर्याप्त नोट पहुंचा दिए गए हैं। इंतजार नई करेंसी का है, बैंक अफसर कहते हैं कि नई करेंसी भी शुक्रवार को दोपहर तक बैंकों में होगी।  
विज्ञापन


उधर, गुरुवार रात को एटीएम में सौ- सौ के नोट भरे जाने का काम चला। आईसीआईसीआई बैंक ने रात में ही एटीएम से कैश निकासी शुरू होने का दावा किया है। हालांकि  शहर में आईसीआईसीआई बैंक के ज्यादातर एटीएम खराब पड़े हैं। अलबत्ता शुक्रवार को एटीएम काम शुरू कर देंगे।

उम्मीद है कि एटीएम से रकम निकासी शुरू होने के बाद बैंकों में लगी कतारें सिमट जाएंगी। हालांकि शुक्रवार को सभी एटीएम नहीं खुल पाएंगे। ट्रेक्निकल प्राब्लम के चलते कुछ एटीएम बंद रहेंगे।

एसबीआई के रीजनल मैनेजर एमसी पांडेय ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि अधिकांश एटीएम चालू हो जाएंगे, लेकिन यह संभव नहीं लग रहा है। बाकी बैंक खुले रहेंगे और हमारे पर सभी शाखाओं में पर्याप्त कैश है। शुक्रवार को नए नोट आने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें