फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों के विरोध के बाद सहायक गन्ना प्रबंधक को जोन से हटाया

Thu, 19 Mar 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल के कांठ क्षेत्र (जोन) में कार्यरत सहायक प्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह को किसानों के विरोध और शिकायत के बाद मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने जोन से हटाते हुए उन्हें मिल गेट पर लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों किसानों ने सहायक प्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह का कांठ जोन में रहने का विरोध किया था। किसानों ने उनके प्रति उनका व्यवहार भी कुशल नहीं बताया था। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भी इसकी शिकायत गन्ना आयुक्त को ज्ञापन देकर की थी। जिसके बाद बुधवार को त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल के सहायक प्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह को मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने कांठ जोन से हटाकर मिल गेट पर लगा दिया गया है। वहीं भाकियू टिकैत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गन्ना आयुक्त कार्यालय पर भी बैठक कर किसानों की गन्ना समस्याओं को उठाया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष


पश्चिमी यूपी चौधरी ऋृषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम विश्नोई, शुभम राठी, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी, महेश कुमार, राम सिंह महाराज, अनुज कुमार, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी आदि भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सं. 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें