फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ और शहजाद को खूफिया तंत्र ने किया तलब

Fri, 26 Apr 2019 11:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

- एलआईयू, इंटेलिजेंस और आईबी के अधिकारियों ने की पूछताछ
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध रूप से आसिफ और शहजाद के नाम सामने आने के बाद जिले का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। एलआईयू, इंटेलीजेंस और आईबी के अधिकारियों ने दोनों को अपने ऑफिस में तलब किया। संदिग्ध आतंकी मौलाना गुफरान को लेकर सैदपुर इम्मा पहुंची एनआईए ने आसिफ और शहजाद के बारे में पूछताछ की थी। बीस मिनट तक संदिग्ध आतंकी गुफरान और शहजाद का आमना-सामना कराया। खुफिया विभाग की तीनों टीमों ने आसिफ और शहजाद से पूछताछ की है।

विज्ञापन


दरअसल, 26 दिसंबर 2018 को एनआईए-एटीएस ने संयुक्त रूप से दिल्ली और यूपी के 17 ठिकानों पर छापा मारकर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। एनआईए और एटीएस ने अमरोहा से नए मॉड्यूल के सरगना मुफ्ती सुहैल समेत मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। एनआईए ने चोरों संदिग्धों को तिहाड़ जेल भेज दिया था। जबकि मॉड्यूल सरगना मुफ्ती सुहैल के करीबी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी मौलाना गुफरान पर एनआईए की नजर थी। लगातार पूछताछ के बाद शनिवार को एनआईए ने गुफरान को भी गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने गुफरान को 13वां आरोपी बनाया है। 

रविवार को पटियाला हाउस न्यायालय में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया था। बुधवार की शाम गुफरान को लेकर एनआईए की टीम गांव सैदपुर इम्मा पहुंची। जहां गांव के आसिफ और शहजाद के बारे में जानकारी की। एनआईए ने सैदपुर इम्मा के कई घरों, मस्जिद और कोल्हू पर छापेमारी की। टीम ने प्रधान पति अली हसन की मदद से शहजाद को बुलवाया और एक बंद कमरे में गुफरान और शहजाद का आमना-सामना कराया। दोनों से पूछताछ की गई। हालांकि बीस मिनट तक चली इस पूछताछ में एनआईए को शहजाद से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। लिहाजा एनआईए ने शहजाद को छोड़ दिया और संदिग्ध आतंकी गुफरान को अपने साथ ले गई। वहीं आसिफ और शहजाद के नाम उजागर होने के बाद स्थानीय खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को आसिफ और शहजाद से एलआईयू, इंटेलीजेंस और आईबी के अधिकारियों ने भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें