फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में एएसआई की टीम ने की जामा मस्जिद की नापतोल; पुताई के काम की करेगी निगरानी

Thu, 13 Mar 2025 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद की पुताई के लिए एएसआई की टीम पहुंच गई है। एएसआई की नापतोल के बाद जमा मस्जिद की पुताई का काम शुरू होगा।
 
विज्ञापन
sambhal jama masjid - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद में पुताई का आदेश दिया है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एएसआई की टीम मस्जिद की नापतोल करने के लिए पहुंच गई है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई जो स्थान पुताई के लिए बताएगी। 
विज्ञापन


वहां-वहां पुताई कराई जानी है। यदि आज ही टीम द्वारा स्थान बताए जाते हैं तो पुताई शुरू होगी, यदि टीम नहीं बताती है तो सोमवार से काम शुरू होगा। बताया कि पुताई के बाद सजावट का काम कराया जाएगा।

जामा मस्जिद कमेटी सदर ने कहा कि हर वर्ष रमजान के माह में जामा मस्जिद की पुताई और सजावट होती रही है। इसको लेकर इस बार अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली तो उच्च न्यायालय में याचिक दायर की थी।
विज्ञापन


याचिका की पहली सुनवाई पर उच्च न्यायालय ने एएसआई को मस्जिद की स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा था। जिसमें एएसआई की टीम द्वारा न्यायालय में दाखिल की गई रिपोर्ट में कहा था कि पुताई की जामा मस्जिद में जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें: UP: संभल में ढकी गईं होली के जुलूस मार्ग की मस्जिदें, जामा मस्जिद कमेटी ने जुमे की नमाज का समय किया तय
विज्ञापन

सफाई कराई जा सकती है। जामा मस्जिद कमेटी ने अपना पक्ष रखा था। जिसके बाद उच्च न्यायालय ने पुताई व सजावट का आदेश दिया है। हालांकि इसकी निगरानी एएसआई द्वारा की जानी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें