फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डायवर्जन हटते ही दाैड़े भारी वाहन, लगा जाम

Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पिछले कई दिन से बंद बड़े भारी वाहनों के ट्रैफिक को जब सोमवार दोपहर बाद खोला गया तो कांठ नगर में दूर तक जाम लग गया। बड़े वाहनों के आवागमन से छोटे-छोटे वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा की वजह से कई दिन से पुलिस ने बड़े वाहनों के आवागमन को रोकते हुए जगह-जगह ट्रैफिक रूकवा दिया था। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई हादसा न हो सके। लेकिन जब सोमवार की दोपहर बाद बड़े वाहनों की ट्रैफिक को बहाल किया गया तो कांठ नगर में दो किलोमीटर से भी अधिक दूर तक वाहनों से जाम लग गया। नगर में पेट्रोल पंप तिराहा, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, गांधी आश्रम चौराहा, मुर्गा मार्केट तिराहा, मिश्रीपुर तिराहा, थाना चौराहा आदि स्थानों पर वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने जैसे-तैसे व्यवस्था को संभाला और जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। तब कहीं जाकर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें