फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का केस दर्ज होते ही निकाह को तैयार हो गया युवक 

Sun, 17 Jul 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
शादी - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी युवक रेप का केस दर्ज होते ही अपनी प्रेमिका से निकाह करने को तैयार हो गया। दोनों पक्षों के लोगों की गांव में पंचायत बैठी। जिस में निर्णय लिया गया है कि दोनों का निकाह करा दिया गया। शनिवार की देर रात उनका निकाह करा दिया गया है।  

मूंडापांडे थाने में शुक्रवार की रात 24 वर्षीय युवती ने अपने ही गांव के युवक उवैस पुत्र रूखसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उवैस ने शादी का झांसा देकर सात साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


उसका  है कि उवैस ने सात साल पहले उससे प्रेम संबध बनाए थे। इस दौरान उससे शादी की बात करता था। सात सालों में उसने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया।
अब शादी से मना कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इतने लंबे समय तक आरोपी उवैस ने उसे धोखे में रखा। अब उसका भविष्य खतरे में है। उसके प्रेम संबंधों के बारे में परिवार वालों के अलावा समाज के अधिकांश लोगों को पता चल चुका है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि शनिवार की रात अफजलपुर गांव में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत बैठी। युवक को भी बुलाया गया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए। देर रात दोनों पक्षों की मौजूदगी में युवती और युवक का निकाह करा दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें