फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में आर्य समाजियों ने यज्ञ में दीं आहुतियां

Wed, 22 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दिवाली के अवसर पर नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान आर्य समाजियों ने यज्ञ में आहुतियां देकर मंगलकामनाएं की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भजन और उपदेश भी किए गए। सत्यार्थ प्रकाश और स्तुति सौरभ का पाठ कर ओउम् का जाप किया गया। इसी के साथ शांति पाठ भी हुआ। नेपाल सिंह आर्य ने भजन और उपदेश प्रस्तुत किए। उन्होंने दिवाली का त्योहार कब और क्यों मनाया जाता है। इस बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
आर्य समाज के नियम और शांति पाठ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आर्य समाज कांठ के प्रधान सुरेश चौहान आर्य, संयोजक सुशील मणि गुप्ता, यजमान विक्रम सिंह आर्य, संदीप गुप्ता, हरि सिंह, निर्मलचंद्र गुप्ता, राजेंद्र सिंह, विजय वर्मा, ओमकार सिंह, महेंद्र सिंह, रघुराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें