फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेरे पंजाब होटल में छापा, देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं सहित 14 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बुध बाजार स्थित शेरे पंजाब होटल में शनिवार की रात छापा मारकर देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं, होटल मैनेजर समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं में दो दिल्ली और एक गोरखपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 26520 रुपये, बीयर-शराब की बोतलें और 17 मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस और एएचटीयू की टीम ने शनिवार की रात शेरे पंजाब होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल के प्रथम तल के कमरा नंबर 102 से दिल्ली की महिला के साथ नागफनी के किसरौल निवासी वसीम, कमरा नंबर 104 से गोरखपुर की महिला के साथ कटघर के करूला निवासी रेहान और कमरा नंबर 105 से दिल्ली की महिला के साथ गलशहीद के ईदगाह छोटी मस्जिद निवासी अमान को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कटघर के इंद्रा काॅलोनी निवासी विशाल, नागफनी झब्बू का नाला निवासी कैफ, सिविल लाइंस के अशियाना काॅलोनी निवासी शिवकुमार, मझोला के दानशाह की मिलक निवासी विकास, कटघर के गोविंदनगर निवासी अरविंद और अमन, कटघर के ही बलदेवपुरी पीतल बस्ती निवासी कौशल को भी गिरफ्तार किया गया है।
वहीं पुलिस ने बुद्धि विहार ऋणमुक्तेश्वर मंदिर वाली गली निवासी होटल मैनेजर राहुल गुप्ता को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मैनेजर लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर अपने होटल में रखकर देह व्यापार कराता था। वह ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था।
विज्ञापन

प्रति ग्राहक के हिसाब से मैनेजर महिलाओं को एक हजार रुपये देता था। पुुलिस ने इस मामले में मौके होटल मैनेजर, तीन महिलाओं, 11 युवकों और होटल मालिक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस होटल मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें