फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातक के घर डकैती डलवाने नौकरानी ने बुलाए थे डकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीडीआई सिटी कालोनी में निर्यातक उमेश गुप्ता के घर डाका डालने के लिए नौकरानी शमा परवीन ने ही बदमाशों को बुलाया था। शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस पुलिस ने नौकरानी और उसकी दो सगी बहनों व पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर इस घटना के खुलासे का दावा कर दिया। बताया कि नौकरानी ने निर्यातक के घर में करोड़ों रुपये की नकदी और ज्वैलरी होने की जानकारी देकर अपनी बहनों के साथ डकैती की साजिश रची थी। दो बदमाश अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित आनंद ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नौ जनवरी की शाम शहर की टीडीआई सिटी कालोनी में निर्यातक उमेश गुप्ता के घर में बदमाशों ने डकैती डालने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो नौकरानी शमा परवीन की भूमिका सामने आई है। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये नौकरानी शमा परवीन और उसकी दो बहनों और पांच बदमाशों को शुक्रवार सुबह कांठ रोड से गिरफ्तार कर लिया है।
इनकी गिरफ्तारी हुई
- शमा परवीन पत्नी शानू निवासी नवीन नगर सिविल लाइंस, मूल निवासी नगर पालिका के पास घेर दरिया खान कोतवाली रामपुर
- साबिन पत्नी राजीव उर्फ जावेद निवासी बेगमाबाद अशोक नगर थाना मिलक जनपद जनपद
- सानिया पत्नी रिजवान निवासी मीरगंज थाना सिविल लाइंस
- जितेंद्र निवासी भीतर गांव थाना शाहबाद जनपद रामपुर
- गोपाल निवासी मंगोली थाना शाहबाद रामपुर हाल निवासी गागन वाली मैनाठेर
- धर्मवीर निवासी गुलड़िया थाना शाहबाद जनपद रामपुर
- अर्जुन निवासी हकीमान कस्बा शाहबाद रामपुर
- रघुनंदन उर्फ राहुल निवासी ग्राम मल्दा थाना बीर्रा जिला जानगीर छत्तीसगढ़
ये बदमाश हैं फरार
बब्बू निवासी जैतोली थाना शाहबाद जनपद रामपुर
फकीरा निवासी मंगोली थाना शाहबाद रामपुर
इन तरह दिया गया घटना को अंजाम
मुरादाबाद। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि नौकरानी ने अपनी बहन सानिया को निर्यातक के घर में नकदी और आभूषण होने की पुख्ता जानकारी दी थी। तब सानिया ने अपनी तीसरी बहन साबिन उर्फ ललिता को सूचना देकर बदमाशों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपी। साबिन रामपुर से एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ ही कचहरी रामपुर में प्रैक्टिस भी करती है। यहां साबिन की मुलाकात बब्बू से हुई। बब्बू ने बदमाश इकट्ठा किए। 30 जनवरी को बदमाश बब्बू, फकीरा, जितेंद्र, धर्मवीर दोपहर में ढाई बजे निर्यातक के घर फर्नीचर का कार्य करने के बहाने निर्यातक के घर में पहुंचे थे। उस दिन दरवाजा न खुलने के कारण बदमाश होंडा सिटी कार से वापस लौट गए थे। इसके बाद दोबारा नौ जनवरी को बदमाश एक्सयूवी और होंडा सिटी कार से हर्बल पार्क के पास पहुंचे और यहां पूरी प्लानिंग बनाई। तब शमा परवीन ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि उसने कैमरों की केबिल निकाल दी है। दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद बदमाश होंडा सिटी कार से पहुंचे। कार दरवाजे पर पहुंचे। यहां जितेंद्र, फकीरा, बब्बू, धर्मवीर और अर्जुन मकान में अंदर घुस गए थे, जबकि गोपाल कार में ही बैठा रहा था।
विज्ञापन

हल्द्वानी के कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे दस लाख रुपये
मुरादाबाद। निर्यातक के घर डकैती डालने में नाकाम रहने के बाद गिरोह ने हल्द्वानी के तल्ली बमौरी मुखानी निवासी एक कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। बुधवार सुबह किराना कारोबारी अपने घर से रुद्रपुर जाने की बात कहकर निकला। उसके दोस्त अरमान ने उसकी मुलाकात एक युवती से कराई। तब वहां नौकरानी की बहन साबिन और उसका साथी सिपाही बनकर वहां पहुंच गए। इन्होंने उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर चलाने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग की। इसके बाद गिरोह के सदस्य सभी को बिलासपुर में एक फार्म हाउस पर ले गए। यहां आरोपियों ने कारोबारी को बंधक बना लिया। तब तक मुरादाबाद पुलिस भी नौकरानी की बहनों की तलाश करते हुए पहुंच चुकी थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। तब पता चला कि बदमाशों के साथ कारोबारी है और उससे हनी ट्रैप में फंसा गया है। इसके बाद पुलिस सभी को मुरादाबाद ले आई। हालांकि पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी मुरादाबाद के कांठ रोड से की गई है। सूचना मिलने पर हल्द्वानी पुलिस और कारोबारी का भाई भी यहां पहुंच गया। पुलिस कारोबारी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें