फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 12 हजार का ईनामी अरशद गिरफ्तार, सिपाही घायल

Mon, 22 Jan 2018 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / मुरादाबाद
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
बछरायूं थाना क्षेत्र कें गांव बसी के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बारह हजार का इनामी बदमाश अरशद के पैर में गोली लगी, और वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा है। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में जंगल दहल उठा। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बदमाश को मेरठ के हायर सेंटर भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस सभागार में मुठभेड़ को पर्दाफाश करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात धनौरा थाना प्रभारी ऋषिपाल कठेरिया और बछरायूं निरीक्षक ज्ञान सिंह पंवार फोर्स के साथ सुजमना बंधा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। करीब पौने तीन बजे बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करते हुए गावं बसी के जंगल में भागने लगे। पुलिस की घेराबंदी में खुद को घिरा देख बदमाश बाइक छोड़कर गन्ने के खते में घुस गए ओर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। बदमाश की गोली लगने सिपाही विमल कुमार जख्मी हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अरशद भी गोली लगने से घायल हो गया।


इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। एसपी के मुताबिक बछरायूं कस्बा निवासी अरशद 12 हजार का इनामी हैं। इसपर दिल्ली व अमरोहा में लूट, डकैती, अपहरण और रेप के बारह मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों बछरायूं से एक युवती का अपहरण कर फरार हो गया था। डर के कारण परिजनों ने एफआईआर्र दर्ज नही कराई थी। लेकिन, पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद युवती के परिजनों ने अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें