फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अरीब के अर्धशतक से चिश्ती सुपरकिंग्स की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआर प्रीमियर लीग में मंगलवार को चिश्ती सुपर किंग्स ने केजीएन चैलेंजर को छह विकेट और सालिम रॉयल ने गुरुकुल सनराइज को 49 रन से हराकर लीग में बढ़त हासिल की। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर स्प्रिंगफील्ड और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित लीग में मंगलवार को पहला मैच केजीएन चैलेंजर और चिश्ती सुपर किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केजीएन चैलेंजर ने सभी विकेट खोकर 23.4 ओवर में 121 रन बनाए। जवाब में चिश्ती सुपरकिंग्स ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टीम के लिए 50 गेंद पर 57 रन बनाने वाले मो. अरीब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सालिम रॉयल ने निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में गुरुकुल सनराइज की पूरी टीम 20.5 ओवर में 97 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें