फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धर्मपुर कलां गांव में नई पुलिस चौकी बनाने को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। धर्मपुर कलां गांव में एसएसपी ने नई पुलिस चौकी खोले जाने को मंजूरी दे दी है। इस नई पुलिस चौकी में थाना बिलारी के 26 गांव शामिल होंगे। पुलिस चौकी का संचालन शुरू होने के बाद बिलारी शाहबाद रोड पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से बिलारी मुरादाबाद जनपद में सबसे बड़ा थाना माना जाता है। इस थाने की पूरब की सीमा रामपुर जनपद के थाना सैफनी और दक्षिण की सीमा संभल जनपद के थाना बनियाठेर और चंदौसी से मिलती है। थाना बिलारी में पहले से ही डारनी रोड पर स्योंडारा गांव में, चंदौसी रोड पर अमरपुरकाशी गांव में और बरोली रुस्तमपुर रोड पर जरगांव में पुलिस चौकी संचालित हैं। बिलारी से शाहबाद को जाने वाली सड़क पर लगभग 12 किमी लंबाई में थाना बिलारी आता है। इसी इलाके में शाहबाद रोड पर स्थित धर्मपुर कलां गांव से बिलारी के अलावा कुंदरकी और सैफनी तीन थानों की सीमा मिलती है।
धर्मपुर कलां क्षेत्र की जनता पहले से ही यहां पुलिस चौकी खोले जाने की मांग कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जनता की मांग पर थाना प्रभारी बिलारी, सीओ बिलारी और पुलिस अधीक्षक देहात ने एसएसपी को धर्मपुर कलां गांव में नई पुलिस चौकी खोले जाने का संस्तुति प्रस्ताव भेजा था। एसएसपी ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धर्मपुर कलां गांव में अस्थायी नवीन पुलिस चौकी बनाने का आदेश पारित किया है। जानकारी के अनुसार थाना मैनाठेर से स्थानांतरित दरोगा वीरेंद्र सिंह को नई धर्मपुर कलां पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इस नई पुलिस चौकी में हल्का एक के छह गांव और हल्का चार के सभी गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

-
नई धर्मपुर कलां पुलिस चौकी में शामिल होंगे यह गांव
धर्मपुर कलां, पीपली चक, मकरंदपुर, खाबरी अव्वल, ग्वारखेड़ा, देवीपुरा नगला, सनाई, मल्लपुर जन्नू, रामनगर गंगपुर, चंगेरी, गौरा शाहगढ़, सिसौना, नौसना, मल्लपुर सिधारी, जसरथपुर, सिहारी नंदा, बकेनिया चांदपुर, सिहारी माला, रोजा, तुरखेड़ा, नया गांव, तारापुर, अबू सैदपुर, अहरोला, पलिया और अकबरपुर खास गांव नई धर्मपुर कलां पुलिस चौकी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें