फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित विधि महाविद्यालयों में एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय में पंजीकरण फॉर्म के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। कॉलेज द्वारा ऑनलाइन प्रवेश लॉक 19 सितंबर से किए जाएंगे। प्रवेश लॉक करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjum.ac.in एवं https://gjumadm.samarth.edu.in के माध्यम से पंजीकरण व पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद कॉलेज से संपर्क कर समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक कर प्रवेश अनुमोदित करवाएंगे। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सत्र 2026-27 की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे भी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। उन्हें पुन: पंजीकरण शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीकरण के बाद संज्ञान में लाई गई त्रुटियों में संशोधन विद्यार्थी समर्थ लॉगिन से 22 सितंबर तक कर सकते हैं। इस समयावधि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। कॉलेज प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की अर्हता एवं समस्त संबंधित अभिलेखों का सत्यापन करें। साथ ही समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करने से पूर्व यह भी सुनिश्चित कर लें कि विद्यार्थी द्वारा भरे गए पंजीकरण फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। त्रुटि होने पर महाविद्यालय स्तर से त्रुटि संशोधन करने के बाद ही प्रवेश समर्थ पोर्टल पर लॉक करें। पोर्टल पर सीट लॉक करने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन विश्वविद्यालय द्वारा नहीं किया जाएगा। सीट लॉक संबंधित विद्यार्थी की लिखित सहमति के उपरांत ही की जाएगी। सभी छात्रों के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति पूर्ण करना आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें