कांठ। एसआईआर अभियान के तहत शनिवार को विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम संत दास पंवार ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों संग बैठक कर निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि एसआईआर दौरान नो मैपिंग में पाए गए मतदाताओं को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वह बीएलओ को अपने दस्तावेज दें, ताकि जांच के उपरांत आगे की प्रक्रिया की जा सके। एसडीएम ने कहा कि नोटिस दिलाने, फर्म छह और आठ भरवाने के लिए राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी बीएलओ का सहयोग करें। ताकि त्रुटि मुक्त मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि रविवार को बूथों पर बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा। मौके पर वीआरसी निर्वाचन मोहम्मद युसूफ, सत्यवान सिंह, अंकुश कुमार चौहान, प्रमोद चौहान, डॉ. नेपाल सिंह व विक्रम सिंह यादव आदि रहे।