फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समाधान दिवस पर तहसीलों में आई 94 शिकायतें, छह का ही हुआ निस्तारण

Sun, 18 Jan 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की मौजूदगी में शनिवार को 49 शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान मौके पर चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर शनिवार की सुबह दस बजे सुनवाई शुरू की गई लेकिन डीएम अनुज सिंह करीब 11 बजे पहुंचे। इस दौरान एसएसपी और एसपी देहात में से कोई अधिकारी नहीं आए। उप निदेशक कृषि,सहायक निदेशक सहकारी समितियां, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता लोनिवि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी आदि दिवस में नहीं पहुंचे। कई विभागों के अधिकारियों ने अपने प्रतिनिधि भेजकर औपचारिकता निभाई। समाधान दिवस पर कुल 49 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 19, आपूर्ति विभाग की 11, पुलिस विभाग की आठ और विकास विभाग की चार शिकायतें शामिल थीं। शेष सात शिकायतें अन्य विभागों की थीं। डीएम के प्रयास के बाद मौके पर सिर्फ चार शिकायतें निस्तारित की गई। इसमें तीन आपूर्ति विभाग और एक राजस्व विभाग की थी। समाधान दिवस में डीएम के साथ सीएमओ, डीडीओ, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार आदि अधिकारी भी मौजूद थे।
शनिवार सुबह से दोपहर तक बिलारी में कड़ाके की ठंड पड़ने का समाधान दिवस पर भी असर दिखाई दिया। इसी कारण फरियादी कम संख्या में आए। हालांकि एसडीएम की ओर से समाधान दिवस आयोजन के कक्ष के बाहर कई अलाव जलवाए गए थे।
विज्ञापन

फोटो परिचय-04,05

बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सनाई रोजा के प्रधान धर्मेद्र सिंह का कहना है कि ग्राम समाज की श्मशान, मरघट और खाद के गडढा़ें वाली पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। यह अवैध कब्जा हटवाने के लिए वह पूर्व में चार समाधान दिवस में शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया है।

फोटो परिचय-01

बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिठनपुर महेश निवासी ओमवीर सिंह का कहना है कि उनके और पत्नी के नाम अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है। राशन कार्ड बनवाने के लिए वह बीते चार समाधान दिवस में शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन आपूर्ति विभाग द्वारा अभी तक उनकी शिकायत का समाधान नहीं किया है।

फोटो परिचय-02

बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढकिया नरु निवासी महेश चंद्र भारती का कहना है कि उनके गांव में कोई चौकीदार नियुक्त नहीं है। चौकीदार की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर वह एक साल में कई सम्पूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में शिकायतें दे चुके हैं लेकिन पुलिस विभाग अभी तक उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं कर पाया है।

फोटो परिचय-03
कांठ तहसील में 22 शिकायतें, दो निस्तारित, नहीं आईं सीडीओ


संवाद न्यूज एजेंसी



कांठ। संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम के समक्ष 22 शिकायतें आई लेकिन दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां सीडीओ को आना था लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से नहीं आई। इस दौरान काफी फरियादियों को मायूसी हाथ लगी।
एसडीएम संत दास पंवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर सबसे अधिक मामले बिजली, राजस्व और पूर्ति विभाग से संबंधित दर्ज किए गए। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कुल 22 फरियादियों की समस्याएं दर्ज की गई। इनमें दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारित कराने के निर्देश दिए । इस दौरान तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह, एडीओ पंचायत जबर सिंह, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, एसडीओ बिजली निगम सचिन रस्तेागी आदि अधिकारी रहे।
..फोटो सं. 01, 02, 03, 04, 05



-मेरे पति का आठ साल पहले निधन हो गया था। राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को फिर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र दिया है।



खुर्शीदा, उमरी कलां, कांठ
- हमारा जमीन से संबंधित मामला है। मौके पर जमीन कम है और जो चकरोड है, वह गलत चल रही है। दो साल पहले हमारे हक में कोर्ट से आदेश दिया था कि तीन महीने में जमीन को पूरा कराया जाए। लेकिन आज तक जमीन पूरी नहीं हुई है।



जितेंद्र सिंह, चंगेरी छजलैट, कांठ
- एक व्यक्ति ने हमसे सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ले लिए थे। उसने नौकरी नहीं लगवाई और न ही पूरे रुपये वापस किए। पुलिस से भी कई बार और तहसील दिवस में भी प्रार्थना-पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हु, अब फिर से गुहार लगाई है।



रिंकू कुमार, पाइंदापुर, कांठ
-
ठाकुरद्वारा तहसील में 23 शिकायतें दर्ज, एक का भी निस्तारण नहीं,

ठाकुरद्वारा। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में 23 शिकायतें दर्ज की गई लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। यहां एडीएम प्रशासन को आना था लेकिन अवकाश पर जाने होने के कारण नहीं आई। लोग मायूस होकर लौट गए।
एसडीएम प्रीती सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई शुरू की गई लेकिन समाधान दिवस पर सीडीपीओ ठाकुरद्वारा, विद्युत एसडीओ पीपलसाना, एडीओ समाज कल्याण डिलारी और ठाकुरद्वारा नहीं आए। इस मामले में एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। समाधान दिवस पर 23 लोगों की शिकायतें दर्ज की गई लेकिन इनमें से एक भी समस्या का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ज्यादातर समस्याएं विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित थीं। समाधान दिवस पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य ने भी मौजूद रहकर समस्याओं की सुनवाई में सहयोग किया।
फोटो 3 ठाकुरद्वारा तहसील सभागार में शिकायतें सुनती एसडीएम

कई लोग दूसरी बार शिकायत लेकर आए
आनंद प्रकाश ने बताया कि उनका खतौनी में नाम गलत दर्ज हो गया है। जिसको ठीक करने के लिए भी कई साल से चक्कर लगा रहे हैं। इसकी शिकायत में समाधान दिवस में की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दोबारा समाधान दिवस में इसकी शिकायत की है। फोटो 4 आनंद प्रकाश

गांव मजरा सहसपुरी निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी निर्देश कुमारी की ओर से चकमार्ग की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। उनका कहना है कि चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर वहां पर पेड़ लगा लिए हैं। इससे आगे जाने बाले किसान उनके खेत में से होकर गुजरते हैं। उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इस संबंध में उनके पिता कृपाल सिंह ने आठ साल पूर्व शिकायत की थी। उन्होंने भी समाधान दिवस में इससे पहले शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।



फोटो 5 अनिल कुमार

गांव असलेमपुर निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि खतौनी में उनके हिस्से की भूमि का अंश निर्धारण गलत कर दिया गया है। इसकी शिकायत वह मार्च 2025 से कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि लेखपाल को इसका निस्तारण पहले कर देना चाहिए था
विज्ञापन




फोटो 6 यशपाल सिंह
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें