फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: त्योहारों पर कोई भी नई परंपरा न डालने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। आगामी त्योहारों को सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कांठ और छजलैट थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इसमें अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


बुधवार की शाम कांठ थाने में हुई बैठक में एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजक शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार करें।सीओ सुनीता दहिया ने कहा कि जुलूसों, शोभायात्राओं को निर्धारित मार्गों से ही होकर निकाला जाए। कोई भी नई परंपरा नहीं होनी चाहिए। अफवाहों से परहेज रखते हुए शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने बैठक के दौरान नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का आश्वासन दिया। डॉ. मोहम्मद युसूफ, एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव जुल्फिकार अहमद, सद्दन उमरी, डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सभासद पति खलील अहमद सिद्दीकी और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें