फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज चौधरी हत्याकांड : पुलिस ने कमलवीर को रिमांड पर लेकर बरामद की पिस्टल और कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की साजिश करने वालों में शामिल रहे कमल वीर को पुलिस ने 12 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त को भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में संभल के असमोली ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत चौधरी और उसके दोस्त नीरज पाल को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि 22 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद शूटर सुशील उर्फ गोलू, सूर्यकांत उर्फ सोनू और आकाश उर्फ गटुआ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुष्पेद्र, ब्लाॅक प्रमुख पति प्रभाकर चौधरी, कमलवीर चौधरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सिविल लाइंस के प्रकाश एन्क्लेव निवासी कमलवीर को 12 घंटे की रिमांड लेकर पूछताछ की थी। आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें