एमडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने मंडी स्थित तीन धान क्रय केंद्रों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आवश्यक हिदायत दी ताकि खरीद सही ढंग से हो सके।
एमडीएम प्रशासन ने मंडी स्थित खाद्य निगम के केंद्र सहित तीनों केंद्रों पर जाकर जानकारी ली। इस दौरान केंद्र प्रभारी मौजूद पाए गए। व्यवस्था में कोई कमी नहीं पाई गई। केंद्र प्रभारियों ने एडीएम को बताया कि सात नवंबर तक कुल 67 किसानों से 369.72 मीटरी टन धान की खरीद की गई है। राइस मिलों को तीन लॉट चावल केंद्रीय पुल में भेजा गया है। मंडी के दूसरे केंद्र से 64 किसानों से 367 मीटरी टन और तीसरे केंद्र पर 60 किसानों से 326 मीटरी टन धान की खरीद की गई है। एडीएम ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि जीपीएस लदे ट्रकों से ही मिलों को धान भेंजे। किसानों को धान तौल से पहले बोरों पर चिन्ह लगाएं। केंद्र प्रभारी ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें। किसानों को तौल में किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आनी चाहिए। इस मामले में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में 2018 किसानों से अभी तक 11 हजार 705 मीटरी टन धान की खरीद हुई है। जिले में 19 हजार 296 किसानों ने धान ब्रिकी के लिए पंजीयन कराया है।