मुरादाबाद। जिले में एक और ब्लैक फंगस का मरीज मिला है। संक्रमित मरीज को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मिले दस मरीजों में से चार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले दिनों ब्लैक फंगस के दस मरीज मिले थे। इसमें चार मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मंगलवार को आठ नए केस मिले। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला। इस मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-