फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लूटपाट में फरार आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

आठ माह पहले 27 मार्च को कुंदरकी थाने क्षेत्र में डोमघर मोहनपुर संपर्क मार्ग पर बाइक सवार लकड़ी कारोबारी अख्तर हुसैन निवासी गांव मोहनपुर से तमंचे के बल पर एक लाख 70 हजार रुपये की लूट हुई थी। इसमें फरार सगीर निवासी मोहल्ला हाजीपुरा थाना टांडा जिला रामपुर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


कुंदरकी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलजीत सिंह ने अब लूटपाट में वांछित आरोपी सगीर के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचक ने बताया कि आोपी के खिलाफ नौ अक्टूबर को सीआरपीसी की धारा 82 की उद्घोषणा का आदेश जारी हुआ था। तीन नवंबर को उद्घोषणा आदेश को आरोपी के मकान और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार प्रचार के साथ चस्पा किया गया। वहीं छह दिसंबर को एक दैनिक समाचार पत्र में भी उद्घोषणा प्रकाशित कराई थी, लेकिन आरोपी कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हुआ और जानबूझकर करने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्रं कुमार का कहना कि आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें