मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के देवापुर गांव में 28 अंडे खाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
देवापुर गांव में 28 मई की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। इस मामले में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर एक राय होकर झगड़ा करना, तोड़फोड़ और पथराव करने में 23 नामजद और पचास अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने फरार आरोपी अशफाक निवासी ग्राम देवापुर थाना कटघर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो