फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में फायरिंग-बमबाजी प्रकरण के आरोपी घरों से फरार, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति में फायरिंग और बमबाजी करने वाले चारों आरोपी अपने घरों से फरार हैं। दूसरे दिन भी पुलिस को मामले में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में जरूर लिया हैै, लेकिन आरोपी फिलहाल पकड़ से दूर हैं। वहीं दूसरी ओर घायल छात्र देव कश्यप की हालत नाजुक है। उसका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर शनिवार शाम लाइनपार मंडी समिति में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग और बमबाजी कर दी थी। गोली लगने से कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी सतीश कश्यप का 17 वर्षीय पुत्र देव कश्यप घायल हो गया था। जबकि जख्मी हो गए थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी अनिल कुमार यादव ने मौका मुआयना किया था। गंभीर रूप घायल देव कश्यप को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं उसके घायल दोस्त गोलू और बीनू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में बीनू की तहरीर पर देर रात अमन ठाकुर, शिवा गुप्ता, हिमांशु कश्यप, आदर्श कुमार और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एएसपी अनिल कुमार यादव का कहना है कि चारों नामजद आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गए। इस मामले में कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें