फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करोड़ों की जीएसटी चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआईटी ने पारकर कॉलेज के नजदीक शनिवार को करोड़ों की जीएसटी चोरी के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नफीस अहमद उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर का रहने वाला है। जांच में आया है कि उसने एक मजदूर का आधार कार्ड लेकर बोगस फर्मों को बनाया था। इस मामले में एसआईटी तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जीएसटी प्रधान सहायक कार्यालय के सहायक अरविंद कुमार ने कोतवाली थाने में 14 जुलाई 25 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि एसएम इंटरप्राइजेज नाम से लकड़ी की बोगस फर्में सक्रिय है। एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस मामले में एसआईटी ने जांच कर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर निवासी अरशद अली को पहले गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में शनिवार को एसआईटी के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर थाने के वार्ड-2 मोहल्ला तकिया वाली मस्जिद निवासी नफीस अहमद को पारकर कॉलेज के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके मोहल्ले में बिजनौर जिले के नगीना निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता था। मजदूर को उसने कुछ रुपये देकर उसका आधार कार्ड ले लिया। उसमें अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा दिया। इसके बाद मजदूर के नाम पर एक पैन कार्ड जसपुर में ही बनवा लिया। उसने मजदूर के नाम पर एक्सिस बैंक में अकाउंट खुलवा दिया। बाद में आरोपी नफीस ने अपने सगे भाई यामीन के कागज लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की जसपुर शाखा में खाता खुलवा लिया। अपनी एक आईडी का सिम उससे लिंक कर लिया था। इसके अलावा आरोपी ने अपनी साली की आईडी पर भी एक सिम निकलवाया। इसके बाद सभी दस्तावेजों को बैंक अकाउंट के साथ अपने साथी अमान और आदिल को दे देता था। कागजों की मदद से दोनों बोगस फर्मों का पंजीकरण कराते थे। आरोपी ने बताया कि एहतेशाम और अरशद भी उसके साथ इस फर्जीवाड़ा के काम में लगे थे। इसके लिए उसे एक किट उपलब्ध कराने के 25 हजार रुपये मिलते थे। आरोपी ने बताया कि उसने अमान और आदिल को पांच से छह लोगों के दस्तावेज दिए थे। इसके बाद 20 बोगम फर्में पंजीकृत कराकर करोड़ों की जीएसटी चोरी की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। अभी पुलिस आरोपी एहतेशाम, आदिल और अमान को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें