फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूरे दिन होती रही शिवभक्त कांवड़ियों की हरिद्वार से वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार को पूरा दिन शिवभक्त कांवड़ियों की देव भूमि उत्तराखंड की हरिद्वार नगरी से वापसी होती रही। बम भोले के जयकारों संग कांवड़िये कांधे पर कांवड धारण कर पग-पग अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन


तड़के चार बजे से ही कांवड़ियों की कतारबद्ध वापसी का सिलसिला जारी हो गया था। कोई डीजे पर चल रहे धार्मिक भजनों पर झूमता हुआ भगवान शिव की भक्ति में लीन तो कोई घुंघरूओं की छम-छम पर हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगा जल लेकर अपनी मंजिल की कोई जाते हुए दिखाई दिया। नगर सहित क्षेत्र में कई स्थानों पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा सत्कार के लिए चल रहे शिविरों में भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया। उन्हें भोजन व प्रसाद ग्रहण कराया गया। शनिवार को सबसे अधिक टांडा, बिलारी, मुरादाबाद, पाकबड़ा, हरथला, अगवानपुर, इस्लामनगर, रामपुर, कटघर आदि के कांवड़ जत्थे नगर व क्षेत्र से होकर निकले। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से कांठ व छजलैट थाना पुलिस पूरा दिन मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर दौड़ती रही। शनिवार देर शाम तक हरिद्वार से कांवड़ियों के आने का सिलसिला लगातार जारी था।
...फोटो सं. 01, 02, 03



विधिविधान से हुआ कांवड़िया सेवा शिविरों का समापन
कांठ। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कांवड़ियों की सेवा के लिए पिछले कई दिन से संचालित सेवा शिविरों का शनिवार की शाम विधिविधान से समापन किया गया। कांठ नगर के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट) के परिसर में श्री शिव भंडारा सेवा समिति के शिविर समापन पर शाम को महाआरती की गई। जिसमें सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य चौधरी सुबोध कुमार, आलोक शंकर वर्मा, मोहित माहेश्वरी, सुरेश चौहान, भानू विश्नोई, दिनेश माहेश्वरी, डॉ. एके जिंदल, नीरज विश्नोई एनवाईसी, पुष्पराज सिंह, मास्टर विजेंद्र विश्नोई आदि रहे। इसके अलावा सलेमपुर मोड़, गढ़ी पेट्रोल पंप, कासमपुर मंदिर, भूड़ मंदिर के सामने, रेलवे स्टेशन मंदिर, शिव ढाबा पर लगे पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू आदि के सेवा शिविरों का भी समापन हुआ। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शिविरों को भी विराम दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें