फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी में अनमोल का कमाल

Tue, 18 Aug 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी का रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ। जिसमें मुरादाबाद की छात्राओं ने कमाल कर दिखाया। अनमोल चौधरी ने आल इंडिया में 34 वीं और ओबीसी वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, प्रिंसी चौधरी ने अखिल भारतीय स्तर पर 45वां ओबीसी में सातवां स्थान हासिल किया। जबकि तरीषी अरोड़ा ने 107 और अल्पना सिंह ने एससी कैटगरी में 149वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



बिलारी की रहने वाली अनमोल चौधरी ने मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में देश भर में 34 वां स्थान हासिल किया। जबकि ओबीसी वर्ग में वे देश भर में तीसरे स्थान पर हैं। अनमोल की मां मंजू देवी मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पिता अनिल चौधरी को बसपा ने बिलारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है।


अनमोल के बड़े भाई आलोक चौधरी ने आईएमए दिल्ली से एमबीए किया है, जबकि छोटा भाई आशीष चौधरी डान बास्को स्कूल नैनीताल में कक्षा सात के छात्र हैं। अनमोल ने भी डान बास्को स्कूल नैनीताल से पढ़ाई की है। उनके चयन पर घर पर खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर शाम से ही बधाई देेने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें