फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की खुली गांठ, सपाई अनीसुर्रहमान के हिस्से आया कांठ

Sat, 21 Jan 2017 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की गांठ शुक्रवार को खुल गई। सपा सुप्रीमो एवं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की 208 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। गुुरुवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन में गई अमरोहा की धनौरा, मुरादाबाद की कांठ सीट पर भी प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस को दी गई संभल की चंदौसी सीट पर अभी सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। इससे सपा और कांग्रेस नेता फिर असमंजस में पड़ गए हैं। सपा और कांग्रेस का गठबंधन ज्यादा समय तक साथ नहीं चल सका।

बताया जाता है कि कांग्रेस की 100 सीटों की डिमांड सपा नेताओें के गले नहीं उतरी तो शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश की 208 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गईं अमरोहा की धनौरा सीट पर जगराम सिंह, मुरादाबाद की कांठ सीट पर अनीसुर्रहमान को प्रत्याशी घोषित किया है। 
विज्ञापन


संभल की चंदौसी सीट भी कांग्रेस को मिली थी लेकिन अभी सपा ने इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा। अगर मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा की कुल 19 सीटों की बात करें तो कांग्रेस करीब आठ सीटों पर अपना दावा कर रही थी, जिसमें मुरादाबाद की शहर और ठाकुरद्वारा सीट भी बताई गई। अब सपा की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें