फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज परिजन और रिश्तेदारों ने एक युवती को रास्ते में घेर लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने करीब एक साल पहले मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया है। युवती के बहनोई और परिजन उसके प्रेम विवाह से नाखुश हैं। युवती ने बताया कि वह 24 अप्रैल की शाम करीब सात बजे अपने देवर के साथ हाशमपुर चौराहा पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान गली में खड़ी नईमा नामक महिला ने उसे अपने घर ले गई।
आरोप है कि वहां पहले से उसके बहनोई मसरार, सालिम, साकिब और इब्ने हसन मौजूद थे। सभी ने युवती के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया। पीड़िता का दावा है कि वह तीन माह की गर्भवती है। आरोपियों ने उसके पेट में भी लात मारी है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें