भारत सेवा समिति ने नगर में अलाव न जलाने पर नाराजगी जताई। समिति की बैठक मोहल्ला बारादरी में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। समिति के जिला सचिव जकी अहमद मलिक ने आरोप लगाया कि भीषण सर्दी होने के बावजूद शहर में अलाव नहीं जल रहे हैं।
अलाव न जलने से गरीब लोगों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। अलाव जलाने की व्यवस्था न करने से निगम की लापरवाही सामने आ रही है। सर्दी की भीषणता को देखते हुए नगर के प्रमुख चौराहों पर जलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। समिति के सदस्यों जकी मलिक, अनवर अंसारी, शमसुल कमर, सलमान मंसूरी, कमाल साबिर, फुरकान व रईश सलमानी, दिलीप कुमार व हुकुम सिंह सागर ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि लोगों की जरूरत के अनुसार शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। नियमित रूप से अलाव जल रहे हैं। यदि किसी क्षेत्र में और जरूरत महसूस की जा रही है तो अलाव जलवा दिया जाएगा। लोगों को सर्दी में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।