फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों पर तीन हजार विद्यार्थियों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज के रसायन विज्ञान विभाग में करीब तीन हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि विभाग में सात शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि, वर्तमान में पांच शिक्षक ही विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। बीएससी की तीन और एमएससी की दो कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी इन पांच शिक्षकों पर ही है। विभागाध्यक्ष द्वारा नवंबर माह में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। प्राचार्य के अनुसार शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कालेज में करीब दो महीने से कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण में छह गज की दूरी बनाए रखने का नियम है, लेकिन विभाग शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई हो सके, इसलिए विद्यार्थियों के वर्ग बनाने के बजाय शिक्षकों को कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना पड़ रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश बाबू का कहना है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुसार थ्योरी की कक्षाओं में 60 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक और प्रयोगात्मक कक्षाओं में 20 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना चाहिए।
खड़े होकर पढ़ रहे हैं विद्यार्थी
गणित, वनस्पति विज्ञान और रक्षा अध्ययन संकाय के विद्यार्थी रसायन विज्ञान विषय ले सकते हैं। इसलिए सबसे अधिक विद्यार्थी रसायन विज्ञान विभाग में हैं। इन दिनों नियमित कक्षाओं का संचालन होने की वजह से प्रतिदिन चार सौ से साढ़े चार सौ विद्यार्थी पढ़ने के लिए आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर बीएससी द्वितीय वर्ष की कक्षा में एक बैंच पर छह-छह विद्यार्थियों के बैठने के बाद भी विद्यार्थियों को खड़े होकर पढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें