फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना ई-केवाईसी के राशन बांटने वाली आंगनबाड़ी वर्कर पर होगी कार्रवाई

Wed, 11 Mar 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने ई-केवाईसी के बिना लाभार्थियों को राशन बांटने वाली आंगनबाड़ी वर्कर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने सुरेंद्रपाल सिंह ने मंगलवार दोपहर अपने अधीनस्थ सुपरवाइजरों के साथ विभागीय बैठक की। जिसमें बताया कि लाभार्थियों को माह फरवरी का दिया जाने वाला खाद्यान्न सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच गया है। आंगनबाड़ी वर्कर को निर्देश दिए गए हैं कि वह उन्हीं लाभार्थियों को राशन बांटे जिनकी ई केवाईसी और एफआरएस की प्रक्रिया पूरी हो गई हो। सीडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि ई केवाईसी किए बिना लाभार्थी को राशन बांटने की जिम्मेदार आंगनबाड़ी वर्कर होंगी। सीडीपीओ ने बताया कि बिलारी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित बच्चों के अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं समेत कुल 25758 लाभार्थी हैं जिनमें से अधिकतर की ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें