शासन ने मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी (आईएएस) का स्थानांतरण इसी पद पर इलाहाबाद के लिए कर दिया है। लेकिन खाली हुए पद पर मुरादाबाद में किसी की तैनाती नहीं की गई है। इसके अलावा मुरादाबाद के एसडीएम का भी तबादला किया गया है। संभल में दो एसडीएम की तैनाती की गई है। आंद्रा वामसी मुरादाबाद में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से तैनात थे। पहले वह यहां एसडीएम भी रहे।
इसके बाद शासन ने उन्हें मुख्य विकास अधिकारी बना दिया था। मौजूदा समय में इनके पास संयुक्त विकास आयुक्त का भी कार्यभार था। इनके स्थान पर अभी कोई तैनाती नहीं हुई है। उपजिलाधिकारी मुरादाबाद कोमल यादव का सीतापुर स्थानांतरण कर दिया गया है।
इनके स्थान पर भी कोई तैनाती नहीं हुई है। उधर संभल जिले के लिए दो उपजिलाधिकारी मिले हैं। इनमें महाराजगंज से विक्रम सिंह को और मैनपुरी से कृपाशंकर यादव को संभल में उपजिलाधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है। राजकुमार द्विवेदी का इलाहाबाद से रामपुर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।