फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की गई जान

Thu, 14 May 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। डिबडिबा गांव के जंगल में मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे रुद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार व जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में इंदरपुर रेलवे क्रॉसिंग से आगे ग्राम डिबडिबा रेलवे खंभा संख्या 43/2 व 43/3 के बीच मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे करीब एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। पुलिस ने रात में ही शव को रेलवे पटरी के बीच से तुरंत हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी रात में ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें