फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में सनसनीखेज वारदात: मायके में रह ही महिला की हत्या, छत पर हाथ-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम

Mon, 18 May 2026 10:49 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा(अमरोहा)

सार

रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में मायके में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। शव घर की छत पर हाथ-पैर बंधे हालत में मिला। शरीर पर चोटों के निशानों थे। एसपी लखन सिंह यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अमरोहा के रहरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में महिला का शव घर की छत पर संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। जिस बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया गया उससे हत्या की आशंका गहरा गई है।

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव पौरारा निवासी जयवती (42) पिछले करीब 20 वर्षों से अपने पिता कल्याण सिंह के साथ मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह जब परिजन घर की छत पर पहुंचे तो वहां जयवती का शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए।

महिला के हाथ-पैर बंधे होने और शरीर पर चोटों के निशान मिलने से मामला हत्या का नजर आ रहा है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम, एसओजी और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


सभी टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


साथ ही मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें