फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में अमरोहा देश में आठवें, मुरादाबाद 12 वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जारी रैंकिंग में मंडल का अमरोहा जिले ने देश की टॉप टेन सूची में जगह बना ली है। उसे आठवां स्थान मिला है। मुरादाबाद जिले को देश में 12 वां स्थान मिला है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को इसकी रैंकिंग जारी की गई। मंडल का संभल जिला भी देश के टॉप 20 शहरों की सूची में 19 वें स्थान पर है। जबकि बिजनौर 32 वें और रामपुर 35 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

कमिश्नर आंजनेय कुमार द्वारा मंडलीय समीक्षा बैठक में बार-बार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की गई। जहां ढिलाई रही वहीं प्रगति सुधारने के सख्त निर्देश भी दिए। मुरादाबाद में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन द्वारा भी समय-समय पर निरीक्षण व बैठक में समीक्षा की जाती रही। इसी क्रम में परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सतीश प्रसाद मिश्र ने भी विकास खंड अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसका परिणाम यह रहा कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का ग्राफ तेजी से बढ़ता रहा। बीते दो वर्षोें में 4,178 आवासों के लाभार्थियों को आवास दिवस के मौके पर चाभी सौंपी गई। पीएम आवास योजना के तहत मुरादाबाद जिले को 93.52 अंक प्राप्त हुए है।
इस संबंध में परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के समय-समय पर मिले निर्देश के क्रम में विकास खंड मुख्यालयों पर साप्ताहिक समीक्षा की गई। जहां कहीं प्रगति धीमी थी वहां कर्मचारियों और अधिकारियों को लगाकर प्रगति ठीक कराई गई। इसी का नतीजा है कि मुरादाबाद देश में 12 वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा। इसका श्रेय जिले के सभी आला अधिकारियों व ब्लाक के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें