फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Rail Accident: गोंडा से गाजियाबाद के लिए निकली थी मालगाड़ी, एक धमाका और..एक के बाद एक पलटे कई डिब्बे

Sat, 20 Jul 2024 09:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा/मुरादाबाद
विज्ञापन
अमरोहा में रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोंडा से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के परखच्चे उड़ने के साथ दस डिब्बे पलट गए। दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अप और डाउन दोनों लाइन प्रभावित हो गई हैं।

विज्ञापन

amroha train accident - फोटो : संवाद
वहीं, रेल यातायात बाधित हो गया है। हादसे का मैसेज फ्लैश होते ही रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। तुरंत ही रेलवे अधिकारी और जीआरपी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी रहा।शनिवार को मालगाड़ी संख्या (32612) गोंडा से गाजियाबाद के लिए चली थी।

amroha train accident - फोटो : संवाद
मालगाड़ी में कनटेनर लदे थे और गाड़ी दिल्ली दिशा यानी अप लाइन पर चल रही थी। शाम करीब पौने सात बजे अमरोहा स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित कल्याणपुरा गेट 27 सी के पास अचानक मालगाड़ी बीच में से डिरेल हो गई। जिसके बाद तेज धमाके साथ एक के बाद एक दस डिब्बे पलट गए।

amroha train accident - फोटो : संवाद
गनीमत रही इंजन बेपटरी नहीं हुआ। जिससे हादसे में ड्राइवर इकबाल व परिचालक अमित सकुशल बच गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। हादसे के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं। जिससे अप और डाउन लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई।

amroha train accident - फोटो : संवाद
वहीं, कुछ खंभे क्षतिग्रस्त होने से रेलवे की विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई। सूचना मिलते ही डीएम राजेश त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व एडीएम सुरेंद्र सिह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

amroha train accident - फोटो : संवाद
उधर, बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अमरोहा रूट से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। रात करीब नौ बजे डीआरएम राज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचते हुए घटना का जायजा लिया। बताया कि हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। ट्रैक को साफ कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द से जल्द यातायात सुचारू कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें