फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नहीं निकले, आज नहीं मिलेगी ट्रेन-बस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आज रविवार जनता कर्फ्यू है। जिसे लेकर ट्रेनों और बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं अमरोहा बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं होगा। ऐसे में जनता कर्फ्यू के बीच घर से जाने के लिए कहीं न निकलें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन मिलाकर 52 ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें सवारी गाड़ियां भी शामिल हैं। रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की अमरोहा स्टेशन पर आवाजाही होती है। वहीं अमरोहा डिपो से रोजाना सत्तर बसों का संचालन होता है। लेकिन जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को अमरोहा स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आएगी। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शनिवार रात बारह बजे से रविवार रात बारह बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। स्टेशन इंचार्ज अमरोहा डिपो भरत सिंह ने बताया कि रविवार को बसों का संचालन बंद रहेगा।
समिति का धरना स्थगित
अमरोहा। दैनिक रेल यात्री समिति की ओर से अमरोहा स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव और अन्य सुविधाओं की मांगों को लेकर पांच अप्रैल को भूख हड़ताल प्रस्तावित है, इससे पहले 22 और 29 मार्च को स्टेशन पर धरना प्रस्तावित था। जिसे कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी।
विज्ञापन

नौगांवा सादात में बांटे गए मास्क
नौगांवा सादात। कस्बे में कोरोना से बचाव को मास्क बांटे गए। मोहम्मद हाजी उर्फ पीर जी की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में एसडीएम और कोतवाली की मौजूदगी में मास्क वितरित किए गए। लोगों से भीड़भाड़ में जाने से बचने की अपील की गई। साबुन से हाथ धोने की अपील की गई।
गाजियाबाद से लौटे युवक को भेज दिया वैंक्टेश्वरा हास्पिटल
अमरोहा। गाजियाबाद से लौटे युवक को कोरोना आशंकित मानते हुए एंबुलेंस से वैंक्टेश्वरा हास्पिटल के होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया। जहां पहुंची सर्विलांस टीम ने उसे वापस जिला अस्पताल भेजा। साथ ही उसे अपने घर में अलग रहकर खुद को सुरक्षित रखने को कहा।
सीएचसी में नहीं पहुंचे चिकित्सक, मरीज रहे परेशान
ढबारसी। शनिवार को रहरा सीएचसी में डाक्टर का कक्ष बंद मिला, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रहरा सीएचसी में सुबह दस बजे से ही मरीजों की कतार लग गई। लेकिन अस्पताल बंद होने की वजह से मरीजों को वापस लौटना पड़ा। सीएचसी प्रभारी डा. सौरभ त्यागी ने बताया कि इमरजेंसी सुविधाएं चालू हैं।
कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक
ढबारसी। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में उपाध्यक्ष शुगर अमोद कुमार शर्मा ने मिल के कर्मचारियों को कोराना के प्रति जागरूक किया। कर्मचारियों को मास्क बांटे। मिल के एचआर हेड अमेज कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च को जनहित में केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार के आदेशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें