फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: अमरोहा में बिजली विभाग की छापेमार कार्रवाई, नोकझोंक के दौरान बुजुर्ग की मौत, हंगामे के बाद टीम लौटी

Tue, 07 Jul 2026 12:59 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की मॉर्निंग रेड के दौरान हुई नोकझोंक के बीच बुजुर्ग की कथित तौर पर हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर  रही है। 
विज्ञापन
बिजली के खंभे में तारों का जाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के मोहल्ला छंगा दरवाजा में सोमवार सुबह बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की मॉर्निंग रेड के दौरान अफरातफरी मच गई। नोकझोंक के बीच 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद जान की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली। बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम मंगलवार की सुबह मॉर्निंग रेड के तहत बिजली चोरी की जांच करने मोहल्ला छंगा दरवाजा पहुंची थी। टीम जांच और छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों और टीम के बीच कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नोकझोंक के दौरान मोहम्मद जान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह मौके पर ही गिर पड़े। बुजुर्ग की हालत बिगड़ते ही बिजली निगम और विजिलेंस टीम के अधिकारी व कर्मचारी भी घबरा गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


घटना से नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक मोहम्मद जान भैंस पालकर परिवार का पालन पोषण करते थे।

घटना के बाद बिजली विभाग की टीम भी बिना कार्रवाई उल्टे पांव लौट गई। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।  सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि यदि परिजन शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें